HomeHimachalBilaspurबिलासपुर के कई रूटों पर चलेंगी नई समय-सारिणी से बसें, परमिट धारकों...

बिलासपुर के कई रूटों पर चलेंगी नई समय-सारिणी से बसें, परमिट धारकों के साथ बैठकों का शेड्यूल तय

इन बैठकों का उद्देश्य परिवहन परमिटों में प्रस्तावित आवश्यक परिवर्तनों पर चर्चा कर नई समय-सारिणियां निर्धारित करना है।

बिलासपुर : जिला बिलासपुर में संचालित बस सेवाओं की समय-सारिणियों को व्यवस्थित और सुगम बनाने की दिशा में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण द्वारा विभिन्न रूटों के लिए संयुक्त समय-सारिणी बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इन बैठकों का उद्देश्य परिवहन परमिटों में प्रस्तावित आवश्यक परिवर्तनों पर चर्चा कर नई समय-सारिणियां निर्धारित करना है।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेश कुमार कौशल ने बताया कि इन बैठकों की शुरुआत 22 जुलाई 2025 से होगी। इस दिन धनीपुखर-थापना, बरठीं-कलोल और जड्डू-मलरांव-बरठीं-तलाई रूट की बैठक क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में प्रातः 11ः30 बजे आयोजित की जाएगी।

24 जुलाई को घुमारवीं-बाडा-दा-घाट-जाहू, थुरान-पंजीन-ज्योरिपत्तन और भगेड़-झंडूता रूट की बैठक भी प्रातः 11ः30 बजे आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  डाक्टरों की टीम ने कर दिखाया : सिविल अस्पताल घुमारवीं में पहली बार 2 सफल सिजेरियन प्रसव, बेहद रिस्की थे ये दोनों केस

इसी तरह 26 जुलाई को बरमाणा-डेहर-अलसू-कुहमझवाड़ और बैरी-मलोखर रूट के लिए बैठक रखी गई है। इसके बाद 6 अगस्त को भगेड़-ऋषिकेश-मंडी-भराड़ी-एम्स रूट और 8 अगस्त को बिलासपुर-एम्स रूट की बैठक प्रातः 11ः30 बजे निर्धारित की गई है।

कौशल ने बताया कि सभी संबंधित बस परमिट धारकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे समय पर समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए आवश्यक दस्तावेजों सहित अपने आवेदन पत्र इस कार्यालय में प्रस्तुत करें ताकि समय-सारिणियां निर्धारित की जा सकें।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बैठक के दिन बस मालिक अपने मूल परमिट एवं पूर्व निर्धारित समय-सारिणी दस्तावेज साथ लाना सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें:  हमीरपुर ने जीती गवर्नर ट्रॉफी, लोकनृत्य प्रतियोगिता में कुल्लू बना विजेता
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More