HomeAccidentदर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से 32 साल के...

दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से 32 साल के राहगीर युवक की मौत

गांव मंझौली में एक तेज रफ्तार तेल के टैंकर (नंबर HP34E-6065) ने ओवरटेक करते समय गलत दिशा में पैदल चल रहे एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वह सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

बीबीएन : जिला सोलन के नालागढ़ में हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक की पहचान अजय कुमार (32) पुत्र मदन लाल निवासी गांव व डाकघर मंझौली, तहसील नालागढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना नालागढ़ के अंतर्गत गांव मंझौली में एक तेज रफ्तार तेल के टैंकर (नंबर HP34E-6065) ने ओवरटेक करते समय गलत दिशा में जाकर पैदल चल रहे एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वह सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके तुरंत बाद घायल अजय कुमार को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नालागढ़ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:  गौवंश के अवशेष मिलने से भड़की एबीवीपी, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग, सरकार को भी चेताया

पुलिस के अनुसार टैंकर चालक की पहचान वरुण कुमार पुत्र शुभकरण निवासी सुधेर, तहसील धर्मशाला, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना नालागढ़ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। एसपी बद्दी विनोद धीमान ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आगामी जांच में जुटी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More