HomeHimachalSolanसोलन में शूलिनी यूनिवर्सिटी के छात्र ने किए हवाई फायर, फैली सनसनी,...

सोलन में शूलिनी यूनिवर्सिटी के छात्र ने किए हवाई फायर, फैली सनसनी, गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि शूलिनी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले युवकों के दो गुटों में कहासुनी हुई थी। इस मामले में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने दोनों गुटों के अभिभावकों भी बुलाया था। ये घटना ओछघाट के समीप की है।

सोलन : शूलिनी यूनिवर्सिटी के समीप ओछघाट में वीरवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने पिस्टल से हवाई फायर कर दिए। हालांकि, इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। सोलन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से पिस्टल को भी बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सोलन को सूचना मिली कि ओछघाट ड्रीम विल्ला होटल के पास एक व्यक्ति ने गोली चलाई है और आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके तुरंत बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि सरसरी तस्दीक पर पुलिस ने पाया गया कि 19 नवंबर को शूलिनी यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे आदित्य कुमार पुत्र राजबल्ली शाह निवासी हरियाणा के किराये के कमरे में यूनिवर्सिटी के दो तीन सीनियर्स गए और उससे बहसबाजी व गाली गलौच किया।

ये भी पढ़ें:  सकरोहा-मझवाड-जबलयाणा सोहर सड़क आगामी 30 अप्रैल तक यातायात के लिए बंद

इसके बाद रात को आदित्य कुमार के पिता व परिजन सोलन आ गए और यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट से इसकी शिकायत की। इसके बाद वीरवार दोपहर बाद 2 बजे दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया था।

आदित्य कुमार अपने पिता राजबल्ली शाह व अन्य परिजन जब ड्रीम विल्ला के पास पहुंचे तो पिछली रात को झगड़ा करने वाले लड़कों में से एक छात्र धर्मा ने राजबल्ली शाह से उसकी लाइसेंसी पिस्टल छीन ली और हवा में फायर कर दिया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

इस पर पुलिस ने आरोपी धर्मा को गिरफ्तार कर लिया है और पिस्टल भी जब्त कर ली है। आरोपी धर्मराज उर्फ धर्मा (21) पुत्र राजू कुमार बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 304, 109 और आर्मस एक्ट की धारा 25 के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:  राजगढ़ कॉलेज और नौणी विश्वविद्यालय के बीच एमओयू, छात्रों को मिलेंगे शोध व नवाचार के नए अवसर
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More