HomeAccidentसिरमौर में अलग-अलग हादसों में 2 गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त, एक सड़क पर पलटी,...

सिरमौर में अलग-अलग हादसों में 2 गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त, एक सड़क पर पलटी, दूसरी खाई में गिरी

सराहां|
पुलिस थाना पच्छाद के अंतर्गत वीरवार को दो अलग-अलग सड़क हादसे सामने आए हैं. गनीमत ये रही कि दोनों ही हादसों में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन दोनों वाहनों को भारी नुकसान हुआ है.

पहला हादसा नाहन-कुमारहट्टी हाइवे पर नैनाटिक्कर के समीप भजाना टूटब के पास हुआ, जहां कार नंबर HP07F-7782 दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बताया जा रहा है कि शिमला नंबर की यह कार सराहां से कुमारहट्टी की तरफ जा रही थी. इसी बीच अनियंत्रित होकर गाड़ी सड़क पर पलट गई. हादसे में कार को काफी क्षति पहुंची है. बताया जा रहा है कि गाड़ी में दो लोग सवार थे, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं.

ये भी पढ़ें:  "ए ग्रेड" धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,389 रुपये प्रति क्विंटल तय

दूसरा हादसा भी नैनाटिक्कर के समीप थलपा के पास खोजड़ नाडब सड़क पर हुआ. जहां मारुति आल्टो कार नंबर HP08-0586 अनियंत्रित होकर ढांक में गिर गई. बताया जा रहा है कि हादसे में संगड़ाह क्षेत्र के चालक अनिल कुमार (31) को हल्की चोटें आई हैं. उधर, पच्छाद पुलिस हादसे की जांच में जुटी है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More