HomeCrimeनाहन : नशीले कैप्सूल लेकर छिपते छिपाए पैदल जा रहा था ये...

नाहन : नशीले कैप्सूल लेकर छिपते छिपाए पैदल जा रहा था ये शख्स, पुलिस ने दबोचा

नाहन|
सदर पुलिस थाना नाहन के अंतर्गत पुलिस ने एक व्यक्ति को नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर अमल में लाई.

पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति बोगरिया के रास्ते पर पैदल आ रहा था. इसकी भनक लगते ही पुलिस ने उसे जांच के लिए रोका. तलाशी लेने पर व्यक्ति के कब्जे से 112 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए.

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने बताया कि आरोपी डिम्पल चौहान पुत्र रामगोपाल निवासी नाहन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर पुलिस की पंजाब में दबिश, चिट्टे का सप्लायर गिरफ्तार, ऐसे दिया कार्रवाई को अंजाम

थाना सदर नाहन के एसएचओ बृजलाल मेहता ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 18 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है. पुलिस मामले में आगामी जांच कर रही है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More