HomeAccidentदो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो घायल, लापरवाह चालक पर...

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो घायल, लापरवाह चालक पर केस

हादसे के बाद दोनों चालक सड़क पर गिर गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को एक निजी वाहन की मदद से इलाज के लिए नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया।

बीबीएन : मल्लपुर-झिडीवाला सड़क पर हुए एक हादसे में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने चश्मदीद गवाह के बयान के आधार पर लापरवाह चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल (HP12B 3567) के चालक ने वाहन को लापरवाही से चलाते हुए सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल (PB12AE 0452) को सीधी टक्कर मार दी।

हादसे के बाद दोनों चालक सड़क पर गिर गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को एक निजी वाहन की मदद से इलाज के लिए नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार यह हादसा मुख्य रूप से प्रीत राम द्वारा तेज गति, लापरवाही और गलत दिशा में वाहन चलाने के कारण हुआ। हादसे में दूसरे चालक बेअंत सिंह को भी चोटें आईं।

ये भी पढ़ें:  भारत-चीन शिपकी-ला दर्रे से सीमा व्यापार खोलने पर सहमत, कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग भी खुलेगा

इस संबंध में दुर्घटना की चश्मदीद गवाह के बयान पर आरोपी चालक के विरुद्ध थाना नालागढ़ में केस दर्ज किया गया है। पुलिस आगामी जांच में जुटी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More