HomeHimachalShimlaश्री गुरू तेग बहादुर के शहीदी दिवस समारोह की तैयारियों की CM...

श्री गुरू तेग बहादुर के शहीदी दिवस समारोह की तैयारियों की CM ने की समीक्षा, ये दिए निर्देश

गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा और शिमला जिला प्रशासन के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समारोह में शामिल होने वाले लोगों के लिए परिवहन और ठहरने की सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि श्री गुरू तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर शिमला में आयोजित होने वाले समारोह के लिए समुचित प्रबंध किए जाएं। यह समारोह 1 और 2 नवंबर, 2025 को रिज और पदमदेव परिसर शिमला में आयोजित किया जाएगा।

गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा और शिमला जिला प्रशासन के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समारोह में शामिल होने वाले लोगों के लिए परिवहन और ठहरने की सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

उन्होंने नगर निगम शिमला को निर्देश दिए कि स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता और आयोजन स्थल पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।

ये भी पढ़ें:  सीएम से मिला ग्राम रोजगार सेवक संघ का प्रतिनिधिमंडल, सुक्खू बोले मांगों पर विचार करेगी सरकार

बैठक में विधायक हरीश जनारथा, महापौर शिमला नगर निगम सुरेन्द्र चौहान, सचिव सामान्य प्रशासन राजेश शर्मा, डीसी अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी, निदेशक भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग रीमा कश्यप, सिंह सभा शिमला के अध्यक्ष जसविन्द्र सिंह और प्रदेश के सभी गुरूद्वारों के अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More