HomeAdministrationबिलासपुर में 14 जिला परिषद सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की...

बिलासपुर में 14 जिला परिषद सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, DC ने जनप्रतिनिधियों से किया ये आह्वान

बिलासपुर में जिला पंचायत संसाधन केंद्र भवन के प्रशिक्षण हाॅल में आज जिला परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने सभी 14 नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

बिलासपुर : बिलासपुर में जिला पंचायत संसाधन केंद्र भवन के प्रशिक्षण हाॅल में आज जिला परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने सभी 14 नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण करने वाले सदस्यों में वार्ड नंबर 1 घंडालवीं से जमना देवी, वार्ड नंबर 2 गाहर से रक्षा कुमारी, वार्ड नंबर 3 कुठेड़ा से निशु देवी, वार्ड नंबर 4 ननावां से प्रोमिला देवी, वार्ड नंबर 5 बड़गांव से नरेंद्र कुमार, वार्ड नंबर 6 रोहल से जरनैल सिंह, वार्ड नंबर 7 जेजवीं से आशा देवी, वार्ड नंबर 8 जांगला से देवांश चंदेल, वार्ड नंबर 9 बामटा से सपना कुमारी, वार्ड नंबर 10 बरमाणा से अशोक कुमार, वार्ड नंबर 11 नम्होल से सुरभि ठाकुर, वार्ड नंबर 12 जुखाला से लेख राम, वार्ड नंबर 13 स्वाहण से रतन चंद तथा वार्ड नंबर 14 कोटखास से तरसेम सिंह शामिल रहे।

ये भी पढ़ें:  HRTC के पेंशनरों का रोष : न समय पर पेंशन मिल पा रही और ना ही चुकता किए जा रहे पेंडिंग ड्यूज 

इस मौके पर उपायुक्त ने सभी नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मतदाताओं ने उन पर विश्वास व्यक्त किया है, ऐसे में जन आकांक्षाओं पर खरा उतरना उनकी अहम जिम्मेदारी हो जाती है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों के समग्र विकास और आमजन के कल्याण के लिए पूरी पारदर्शिता, जवाबदेही तथा समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

राहुल कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनकल्याण और विकास के दृष्टिगत अनेक कल्याणकारी योजनाएं एवं कार्यक्रम शुरू किए हैं, जिनके माध्यम से समाज की अंतिम पंक्ति तक बैठे व्यक्तियों को समयबद्ध लाभान्वित करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने से समाज से नशा उन्मूलन के लिए सभी जनप्रतिनिधियों से प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने का भी आह्वान किया।

ये भी पढ़ें:  मरीजों-तीमारदारों सहित डॉक्टरों को इंफेक्शन से बचाएगा ये मेडिकल कॉलेज, इस रणनीति को धरातल पर उतारने की तैयारी

उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधि ग्रामीण विकास को गति देने, स्थानीय समस्याओं के समाधान तथा लोगों की आकांक्षाओं को शासन और प्रशासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित सदस्य से आशा व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपने कार्यकाल के दौरान जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र के समग्र विकास में सक्रिय योगदान देंगे।

उपायुक्त ने कहा कि जिला परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए शीघ्र ही तिथि घोषित की जाएगी, जिसके उपरांत जिला परिषद का कार्य पूर्ण रूप से प्रारंभ हो सकेगा। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ओमकांत ठाकुर, जिला पंचायत अधिकारी यश पाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  चुनावों के मद्देनजर लाइसेंस धारकों को हथियार जमा करवाने के आदेश
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More