HomeHimachalSirmaurफीस वृद्धि वापस लेने और छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग...

फीस वृद्धि वापस लेने और छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग तेज, नाहन में ABVP ने सौंपे ज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने प्रदेशव्यापी अभियान के तहत शुक्रवार को छात्र हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर नाहन में अलग-अलग महाविद्यालयों के माध्यम से मुख्यमंत्री और विश्वविद्यालय प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपे।

नाहन : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने प्रदेशव्यापी अभियान के तहत शुक्रवार को छात्र हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर नाहन में अलग-अलग महाविद्यालयों के माध्यम से मुख्यमंत्री और विश्वविद्यालय प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपे। परिषद ने विश्वविद्यालयों में बढ़ाई गई फीस वापस लेने और छात्र संघ चुनाव तत्काल बहाल करने की मांग उठाई।

गोरक्षनाथ संस्कृत महाविद्यालय नाहन इकाई ने महाविद्यालय प्राचार्य के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा। वहीं, डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन इकाई ने प्राचार्य के माध्यम से विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में एबीवीपी ने कहा कि वह देश का सबसे बड़ा छात्र संगठन होने के नाते विद्यार्थियों के अधिकारों, हितों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत है। परिषद का कहना है कि प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में हाल ही में की गई फीस वृद्धि से आर्थिक रूप से कमजोर और सामान्य परिवारों के विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है, जिससे अनेक छात्रों की उच्च शिक्षा प्रभावित होने की आशंका है।

ये भी पढ़ें:  आंगनबाड़ी वर्करों की अनदेखी कर रही केंद्र सरकार, बजट महिला और मजदूर विरोधी : सीटू

परिषद ने मांग की कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में 25 से 30 प्रतिशत और डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में 50 से 60 प्रतिशत तक बढ़ाई गई फीस को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। साथ ही प्रदेश में लोकतांत्रिक छात्र नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए छात्र संघ चुनाव भी जल्द बहाल किए जाएं, ताकि विद्यार्थियों को अपने प्रतिनिधि चुनने का अधिकार मिल सके।

एबीवीपी नाहन इकाई मंत्री साहिल ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थी परिषद हमेशा छात्र हितों की आवाज बुलंद करती रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने कहा कि यदि इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो परिषद आंदोलन के अगले चरण को और तेज करेगी।

ये भी पढ़ें:  कालाअंब : रुचिरा पेपर्स के एमडी उमेश चंद्र गर्ग का निधन, उद्योग जगत में शोक की लहर

गोरक्षनाथ संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में तहसील संयोजक निखिल भारद्वाज, इकाई अध्यक्ष आदित्य ठाकुर, इकाई मंत्री रुद्र शर्मा और खेलो भारत प्रमुख तुषार शर्मा उपस्थित रहे। वहीं, पीजी कॉलेज नाहन में आयोजित कार्यक्रम में इकाई मंत्री के अलावा इकाई उपाध्यक्ष प्रवीण सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

संस्कृत महाविद्यालय में ABVP ने चलाया सदस्यता अभियान
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) संस्कृत महाविद्यालय नाहन इकाई ने शुक्रवार को महाविद्यालय परिसर में सदस्यता अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों को संगठन से जोड़कर उन्हें राष्ट्र निर्माण, छात्र हित और सामाजिक उत्तरदायित्व के कार्यों में सहभागी बनाना रहा।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) संस्कृत महाविद्यालय नाहन इकाई ने शुक्रवार को महाविद्यालय परिसर में सदस्यता अभियान चलाया।
संस्कृत महाविद्यालय नाहन में सदस्यता अभियान चलाती एबीवीपी।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों को परिषद की स्थापना, कार्यप्रणाली, राष्ट्रवादी विचारधारा और छात्र हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। साथ ही सदस्यता ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। तहसील संयोजक निखिल भारद्वाज ने कहा कि एबीवीपी केवल छात्र संगठन नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है, जो विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करता है।

ये भी पढ़ें:  CM सुक्खू के निर्देश : मत्स्य उत्पादन बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक अपनाए विभाग

इकाई अध्यक्ष आदित्य ठाकुर ने कहा कि परिषद का उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी तक पहुंचकर उन्हें शिक्षा, संस्कार और संगठन से जोड़ना है। अभियान में निखिल भारद्वाज, आदित्य ठाकुर, रुद्र शर्मा, शिवम शर्मा, तुषार शर्मा, रिया, मिताली सहित अनेक कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने एबीवीपी की सदस्यता ग्रहण की।

Latest Articles

Explore More