HomeAdministrationसिरमौर में 17 जनप्रतिनिधियों ने संभाली जिला परिषद की कमान, डीसी प्रियंका...

सिरमौर में 17 जनप्रतिनिधियों ने संभाली जिला परिषद की कमान, डीसी प्रियंका वर्मा ने दिलाई शपथ

जिला सिरमौर में नई जिला परिषद के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। शनिवार को जिला मुख्यालय नाहन स्थित जिला परिषद सभागार में नवनिर्वाचित 17 जिला परिषद सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

नाहन : जिला सिरमौर में नई जिला परिषद के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। शनिवार को जिला मुख्यालय नाहन स्थित जिला परिषद सभागार में नवनिर्वाचित 17 जिला परिषद सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने सभी सदस्यों को शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह का संचालन जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर ने किया। उन्होंने बताया कि जिला परिषद के वार्ड नंबर 1 से 17 तक के सभी निर्वाचित सदस्यों को क्रमवार शपथ दिलाई गई। उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए जल्द तिथि निर्धारित कर सदस्यों को सूचित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  नाहन में शिलाई के युवा लेखक अनुज की पहली पुस्तक ‘चार पहिये..’ का लोकार्पण

शनिवार को शपथ लेने वाले सदस्यों में वार्ड नंबर-1 नौहराधार से हंसराज, वार्ड-2 दानाघाटो से अंकिता ठाकुर, वार्ड-3 रास्त से सुनीता पोज्टा, वार्ड-4 शिलाई से इंदु बाला, वार्ड-5 टिटियाणा से बलवीर सिंह पुंडीर, वार्ड-6 सतौन से खत्री सिंह ठाकुर, वार्ड-7 भगानी से शिवानी मेहरा, वार्ड-8 भाटावाली से रोहित चौधरी, वार्ड-9 पातलियों से अरिकेश जंग, वार्ड-10 धौलाकुआं से भगवान दास चौधरी, वार्ड-11 बनकला से अंकिता शर्मा, वार्ड-12 त्रिलोकपुर से प्रोमिला देवी, वार्ड-13 ददाहू से शिवानी कुमारी, वार्ड-14 सराहां से बलदेव सिंह भंडारी, वार्ड-15 लाना भलटा से लेखराज बाच्छल, वार्ड-16 करगाणू से रितुबाला और वार्ड-17 नेरी कोटली से सरोज बाला शामिल रहे।

ये भी पढ़ें:  हर माह पहली तारीख को मिले एचआरटीसी पेंशनरों की पेंशन, लंबित देनदारियों को लेकर जताया रोष

समारोह के दौरान नवनिर्वाचित सदस्यों के परिजन भी मौजूद रहे। अब जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर राजनीतिक हलकों की नजरें टिकी हुई हैं।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More