HomeHimachalSirmaurनाहन में जनप्रतिनिधियों ने संभाली कमान, 28 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ;...

नाहन में जनप्रतिनिधियों ने संभाली कमान, 28 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ; अब अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव पर नजरें

जिला मुख्यालय नाहन में शनिवार को नए जनप्रतिनिधियों ने अपने दायित्वों की औपचारिक शुरुआत की। नगर परिषद नाहन के 13 नवनिर्वाचित पार्षदों और विकास खंड नाहन की पंचायत समिति के 15 सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कर जनसेवा और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

नाहन : जिला मुख्यालय नाहन में शनिवार को नए जनप्रतिनिधियों ने अपने दायित्वों की औपचारिक शुरुआत की। नगर परिषद नाहन के 13 नवनिर्वाचित पार्षदों और विकास खंड नाहन की पंचायत समिति के 15 सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कर जनसेवा और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। शपथ ग्रहण समारोह सादगीपूर्ण माहौल में आयोजित हुआ, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और समर्थकों की उपस्थिति रही।

एसडीएम नाहन एवं निर्वाचन प्रक्रिया के प्राधिकृत अधिकारी राजीव सांख्यान ने सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह के दौरान नवचयनित प्रतिनिधियों में उत्साह देखने को मिला और सभी ने अपने-अपने क्षेत्रों के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

नगर परिषद नाहन के वार्ड नंबर-1 से कपिल गर्ग उर्फ मोंटी, वार्ड नंबर-2 से नरेंद्र तोमर, वार्ड नंबर-3 से उपमा धीमान, वार्ड नंबर-4 से पूजा तोमर, वार्ड नंबर-5 से सीमा अत्री, वार्ड नंबर-6 से योगेश गुप्ता, वार्ड नंबर-7 से राकेश गर्ग उर्फ पपली, वार्ड नंबर-8 से संजय, वार्ड नंबर-9 से कौशल्या, वार्ड नंबर-10 से वसीम, वार्ड नंबर-11 से संध्या अग्रवाल, वार्ड नंबर-12 से प्रदीप सहोत्रा और वार्ड नंबर-13 से संजना कौर ने शपथ ग्रहण की।

ये भी पढ़ें:  भाजपा को झटका! सोलन में मंडल उपाध्यक्ष समेत 50 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल, सिरमौर में भी चार परिवारों ने बदला पाला

शपथ ग्रहण के बाद वार्ड नंबर-2 के पार्षद नरेंद्र तोमर ने कहा कि यह उनके जीवन का अत्यंत भावुक और गर्व से भरा क्षण है। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें चुना है, वह उस भरोसे को कायम रखते हुए वार्ड के विकास, जनसेवा और हर समस्या के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

वार्ड नंबर-1 के पार्षद कपिल गर्ग उर्फ मोंटी ने कहा कि नगर परिषद के माध्यम से जनता की अपेक्षाओं को पूरा करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पार्षद मिलकर नाहन शहर के विकास को नई दिशा देने का काम करेंगे।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल प्रदेश के आठ पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग, CM सुक्खू ने शानदार उपलब्धि पर दी बधाई

वार्ड नंबर-4 की पार्षद पूजा तोमर ने कहा कि जनता ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं, युवाओं और आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की बात कही।

इसी तरह विकास खंड नाहन की पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों में नेहली धीड़ा से निशा देवी, रामाधौन से वीरेंद्र सिंह, बनकलां से रजनीश कुमार, नलका से सरोज देवी, सतीवाला से दिनेश कुमार, विक्रमबाग से संजीव कुमार, कालाअंब से रीना रानी, त्रिलोकपुर से कर्म सिंह, वर्मा पापड़ी से रमेश कुमार, कौलांवाला भूड़ से माया देवी, सुरला से मनीषा धीमान, बनेठी से अरुणा देवी, नावनी से कर्म चंद, नाहन से देवयानी थापा और आम्बवाला सैनवाला से कविता चौहान ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

ये भी पढ़ें:  युवाओं के लिए यहां रोजगार का सुनहरा मौका, इन पदों के लिए नाहन व पांवटा साहिब में होंगे कैंपस इंटरव्यू

एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने बताया कि पंचायत समिति नाहन के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए बुधवार दोपहर दो बजे का समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद नाहन के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया चल रही है और इसके लिए तिथि अभी तय नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनसे जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करने की उम्मीद है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More