होमAdministrationडीसी सिरमौर के निर्देश, लंबित इंतकालों का जल्द निपटारा करें राजस्व अधिकारी,...

डीसी सिरमौर के निर्देश, लंबित इंतकालों का जल्द निपटारा करें राजस्व अधिकारी, कार्यों में लाएं तेजी

डीसी ने राजस्व अधिकारियों द्वारा इस तिमाही के दौरान प्रस्तुत की कम प्रगति रिपोर्ट पर असंतोष व्यक्त किया और इसे बढ़ाने के निर्देश दिए।

नाहन : डीसी सिरमौर सुमित खिमटा की अध्यक्षता में वीरवार को राजस्व अधिकारियों के साथ विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। डीसी ने जिला में 1 जनवरी, 2025 से 31 मार्च तक आयोजित हुई लोक अदालतों के माध्यम से निष्पादित राजस्व कार्यों की समीक्षा की और लोक अदालतों में निपटाएं गए इंतकालात, तकसीम, निशानदेही व राजस्व प्रविष्ठियों के संशोधन के प्रकरणों की जानकारी ली। इसके अतिरिक्त राजस्व अधिकारियों से लोक अदालतों के अतिरिक्त इंतकालात, निशानदेही, तकसीम, कृषि गणना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि आदि मदों पर भी चर्चा की गई।

डीसी ने राजस्व अधिकारियों द्वारा इस तिमाही के दौरान प्रस्तुत की कम प्रगति रिपोर्ट पर असंतोष व्यक्त किया और इसे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 6 माह से अधिक समय से लंबित इंतकालों का शीघ्र निपटारा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। ताकि आम जनता को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिल सके।

ये भी पढ़ें:  त्रिलोकपुर में बना रक्तदान का रिकॉर्ड, 144 यूनिट ब्लड एकत्रित, जोश और उत्साह के साथ उद्यमियों ने निभाया सामाजिक दायित्व

डीसी ने जिला में आपदा से संबंधित सभी घटनाओं पर विशेष ध्यान देने और आकलन करने के साथ-साथ त्वरित रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गर्मी के मौसम के मध्यनजर जिन स्थानों पर पीने के पानी की कमी है, वहां पानी उपलब्ध करने और वन विभाग के साथ सामंजस्य स्थापित कर आगजनी की घटनाओं की जानकारी तुरंत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय को सूचित करने के निर्देश दिए, ताकि आग की घटनाओं को कम किया जा सके।

डीसी ने जिला में कार्यरत सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वह अपने कार्य क्षेत्र से संबंधित पटवार भवनों के निर्माण कार्य, शिक्षण संस्थानों व स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण करना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए उप मंडल स्तर पर कमेटी का गठन कर मासिक बैठकों का आयोजन करें। जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान ने बैठक में मद क्रमवार प्रस्तुत किए। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी लायक राम वर्मा के अतिरिक्त जिला में कार्यरत एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के सिरमौर में बढ़ रहा दुनिया के सबसे जहरीले किंग कोबरा का कुनबा, बार-बार हो साइटिंग, जानिए फैक्ट्स
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More