HomeNationalआतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की नीति जीरो टॉलरेंस की: अनुराग ठाकुर

आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की नीति जीरो टॉलरेंस की: अनुराग ठाकुर

उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के दूसरे दिन मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारत ने 5 बड़े फैसले लिए हैं।

नई दिल्ली/शिमला: हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि आतंकवाद व नक्सलवाद के खिलाफ मोदी सरकार की नीति जीरो टॉलरेंस की रही है और सरकार को भारत के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देना आता है।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा पिछले 11 वर्षों में सरकार के गठन के समय से ही आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की नीति जीरो टॉलरेंस की रही है। उन्होंने कहा कि कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ शब्दों में कहा है कि हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी।

ये भी पढ़ें:  प्लास्टिक मुक्त नाहन की दिशा में संगिनी का कदम: लोगों को कपड़े के थैले बांट शुरू की जागरूकता की नई मुहिम

साथ ही पूरी दुनिया को संदेश दिया कि भारत धरती के हर कोने में आतंकियों का पीछा कर हर आतंकवादी और उसके समर्थकों को पहचानकर उन्हें ढूंढेगा और सजा देगा। आतंक के खिलाफ लड़ाई में 140 करोड़ भारतीय मोदी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि पहलगाम हमले के दूसरे दिन मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारत ने 5 बड़े फैसले लिए हैं। इसमें 65 साल पुरानी सिंधु जल संधि को रोके जाने, अटारी चेक पोस्ट को बंद किए जाने, पाकिस्तानियों के वीजा पर रोक लगाने, हाई कमीशन से डिफेंस एडवाइजर्स हटाने, कर्मचारी कम किए जाने, अपने मिलिट्री, नेवी और एयर एडवाइजर्स को इस्लामाबाद स्थित इंडियन हाई कमीशन से वापस बुलाए जाने जैसे ठोस निर्णय शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के ये शटलर्स नेशनल स्कूल गेम्स में दिखाएंगे दम, कांगड़ा में कोचिंग कैंप के बाद टीम दिल्ली रवाना

उन्होंने कहा कि पूर्व में सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक जैसे ऑपरेशन कर भारत ने देश के दुश्मनों को बता दिया था कि हमारी संप्रभुता पर किसी भी तरह का हमला हम बर्दाश्त नहीं करेंगे और ईंट का जवाब पत्थर से देंगे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More