HomeBreakingसिरमौर में बड़ा हादसा, हरिपुरधार में निजी बस गहरी खाई में गिरी,...

सिरमौर में बड़ा हादसा, हरिपुरधार में निजी बस गहरी खाई में गिरी, कई लोगों की मौत की आशंका, दर्जनों घायल

जिला सिरमौर के हरिपुरधार इलाके में शुक्रवार को बड़ा बस हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार शिमला-हरिपुरधार-कुपवी रूट की निजी बस जीत कोच अचानक शुक्रवार दोपहर बाद हरिपुरधार के समीप 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

हरिपुरधार : जिला सिरमौर के हरिपुरधार इलाके में शुक्रवार को बड़ा बस हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार शिमला-हरिपुरधार-कुपवी रूट की निजी बस जीत कोच अचानक शुक्रवार दोपहर बाद हरिपुरधार के समीप 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। हालांकि अभी मौके के आंकड़े की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन हादसे में कई लोगों की मौत की आशंका है। हादसे में दर्जनों यात्री घायल हुए हैं।

जानकारी मिली है कि सड़क पर पाला जमा होने की वजह से चालक संतुलन खो बैठा और बस गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे हैं, जहां रेस्क्यू कार्य जारी है। वहीं, एसपी सिरमौर भी घटनास्थल की ओर नाहन से रवाना हो गए हैं।

ये भी पढ़ें:  फिटनेस व स्वास्थ्य के प्रति युवाओं की प्रेरणा बनकर उभरे मनीष कश्यप, हिमाचल से इनका संबंध
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More