नाहन : हरिपुरधार निजी बस हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि हुई है। शवों को अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा भी नाहन से घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। मौके पर रेस्क्यू जारी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। मौके पर स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और पुलिस दल मौजूद है। फिलहाल, घायलों का उपचार और कीमती जानें बचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके बाद घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा। उधर, आरटीओ सिरमौर सोना चंदेल ने बताया कि विभागीय टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बस के सभी दस्तावेज सही हैं।
- ये भी पढ़ें :
सिरमौर में बड़ा हादसा, हरिपुरधार में निजी बस गहरी खाई में गिरी, कई लोगों की मौत की आशंका, दर्जनों घायल - हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : हिमाचल में 30 अप्रैल से पहले पंचायत चुनाव करवाने के आदेश

