HomeCrimeपिस्टल दिखाकर गार्ड से लूट मामले का 24 वर्षीय आरोपी दबोचा, वारदात...

पिस्टल दिखाकर गार्ड से लूट मामले का 24 वर्षीय आरोपी दबोचा, वारदात में शामिल अन्य 6 आरोपी नाबालिग

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस वारदात में शामिल छह अन्य व्यक्ति नाबालिग हैं, जिनके खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

बीबीएन : बद्दी क्षेत्र में कंपनी के गेट पर तैनात गार्ड से लूट की वारदात में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह घटना 4 मार्च 2026 की रात करीब 9:30 बजे की है। मामले में शिकायतकर्ता दुलार चंद पुत्र भागीरथ मांझी निवासी गरखा, सारण (छपरा) (बिहार) जो वर्तमान में पी.एस.जे. एंटरप्राइजेज, प्लॉट नंबर 153, एचपीएसआईडीसी बद्दी में कार्यरत हैं, की शिकायत पर थाना बद्दी में मामला दर्ज किया गया था।

शिकायतकर्ता के अनुसार वह कंपनी के गेट के बाहर ड्यूटी पर तैनात था, तभी तीन मोटरसाइकिलों पर सवार 5–6 अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे। आरोपियों ने पिस्टलनुमा हथियार दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी और उसके पास से 3000 रुपये छीनकर फरार हो गए।

ये भी पढ़ें:  पशु मित्र भर्ती के लिए लुहणू मैदान में 20 अप्रैल को होगा शारीरिक परीक्षण

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए असलम साह (24) पुत्र रूमाल साह निवासी गांव करैंगी 87 मुड़िया, तहसील बसौली, जिला बदायूं (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस वारदात में शामिल छह अन्य व्यक्ति नाबालिग हैं, जिनके खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मामले की आगामी जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  गुप्त गंगा पहुंचे राहुल गांधी, CM सुक्खू सहित कई कांग्रेसी दिग्गजों ने किया जोरदार स्वागत
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More