HomeCrimeबिहार से हिमाचल पहुंची गांजे की बड़ी खेप जब्त, तस्कर के साथ...

बिहार से हिमाचल पहुंची गांजे की बड़ी खेप जब्त, तस्कर के साथ खरीदार भी गिरफ्तार

पुलिस ने लक्ष्मीनारायण कॉलोनी, वार्ड नंबर 7, वर्धमान (बद्दी) स्थित उसकी दुकान में छापेमारी की, जहां से कुल 10.330 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

बीबीएन : हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में पुलिस की एक्स-सेल टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार से लाई गई गांजे की एक बड़ी खेप जब्त की है।

पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर अमल में लाई। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आगामी कार्रवाई तेज कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बद्दी पुलिस के एक्स सेल की टीम ने सबसे पहले कैंपस शूज कंपनी, भटोली के पास दबिश दी, जहां आरोपी मुसम्मी कुमार सोनू पुत्र उत्तम राय निवासी बेगूसराय, बिहार को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें:  चलती कार बनी आग का गोला, ऐसे बच गईं दो जिंदगियां

पूछताछ में सोनू ने खुलासा किया कि वह यह खेप बिहार से लाया था और उसने इसे राहुल गुप्ता पुत्र संतोष शाह निवासी सारन बिहार को बेचा था, जो गुल्लरवाला में जय मां दुर्गा ढाबा चलाता है।

आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने तुरंत राहुल गुप्ता को धर दबोचा। राहुल गुप्ता की निशानदेही पर पुलिस ने लक्ष्मीनारायण कॉलोनी, वार्ड नंबर 7, वर्धमान (बद्दी) स्थित उसकी दुकान में छापेमारी की, जहां से कुल 10.330 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

बद्दी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बद्दी में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सबस्टेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें:  CM सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- केंद्रीय बजट हिमाचल के लिए निराशाजनक और अन्यायपूर्ण

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि बिहार से लाई गई यह खेप बद्दी में किस बड़े नेटवर्क का हिस्सा है और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। मामले की आगामी तफ्तीश जारी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More