HomeHimachalKulluसीमेंट की आड़ में शराब की तस्करी का भंडाफोड़, 146 पेटियां अवैध...

सीमेंट की आड़ में शराब की तस्करी का भंडाफोड़, 146 पेटियां अवैध ‘ओल्ड मोंक’ जब्त; चालक फरार

विभाग के अधिकारियों ने जब ट्रक की गहनता से तलाशी ली तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। ट्रक में 260 बैग सीमेंट पाए गए, जिनके बिल और बिल्टी ट्रक में मौजूद थे, लेकिन जब ट्रक पर लगी तिरपाल हटाया तो गुप्त केबिन को खोलने पर उसके भीतर से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।

कुल्लू : प्रदेश आबकारी विभाग ने सीमेंट की बोरियों के बीच छुपाकर लाई जा रही अवैध शराब की एक बड़ी खेप को जब्त करने में सफलता हासिल की है।

घटना बुधवार की है। जिला कुल्लू आबकारी टीम ने एक सीमेंट लदे ट्रक को जांच के लिए रोका, लेकिन जांच शुरू होते ही चालक मौके से फरार हो गया।

विभाग के अधिकारियों ने जब ट्रक की गहनता से तलाशी ली तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। ट्रक में 260 बैग सीमेंट पाए गए, जिनके बिल और बिल्टी ट्रक में मौजूद थे, लेकिन जब ट्रक पर लगी तिरपाल हटाया तो गुप्त केबिन को खोलने पर उसके भीतर से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में ट्राले ने बाइक को कुचला, कालाअंब में अनियंत्रित ट्राले की चपेट में आए कई वाहन

टीम ने केबिन से ‘ओल्ड मोंक रम’ की कुल 146 पेटियां जब्त कीं। बरामद की गई अवैध मदिरा को मौके पर ही हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम, 2011 की धारा 39 के तहत जब्त कर लिया गया है।

अवैध शराब की तस्करी का यह मामला अब संबंधित प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विस्तृत जांच के लिए पुलिस विभाग कुल्लू को सौंप दिया गया है। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है।

ये भी पढ़ें:  भदरोई में भूमि पूजन के साथ 19.43 लाख की योजना का शुभारंभ, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More