HomeCrimeतेजधार हथियार से व्यक्ति पर हमला, नदी में फैंकी बाइक, सोने की...

तेजधार हथियार से व्यक्ति पर हमला, नदी में फैंकी बाइक, सोने की चेन और 50,000 भी छीने, 3 पर केस दर्ज

नाहन : हिमाचल प्रदेश में तेजधार हथियार से एक व्यक्ति पर हमला करने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है. पुलिस ने घायल व्यक्ति का मेडिकल करवा इस मामले में 3 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. शिकायतकर्त्ता ने पुलिस को दिए बयान में सोने की चेन और 50,000 रुपये छीनने के साथ-साथ उसकी बाइक को नदी में फैंकने और उसे जाने से मारने की धमकियां देने के भी आरोप लगाए हैं.

मारपीट में घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया. पीड़ित के शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं. मामला पुलिस थाना सदर नाहन के अंतर्गत बनकला पुल पर सामने आया.

पुलिस को दिए बयान में पीड़ित ऋषिपाल (40) पुत्र केहर सिंह निवासी गांव बनकला डाकघर शंभूवाला तहसील नाहन ने बताया कि वह पेशे से प्राइवेट ड्राइवरी का काम करता है. वह अपने घर बनकला से अपने रिश्तेदार को लेने अपनी बाइक पर जा रहा था, तो देर रात करीब 10 बजे जब वह बनकला पुल पर पहुंचा, तो मुख्य सड़क से बनकला की तरफ से एक कार आई.

ये भी पढ़ें:  नीट परीक्षा के मद्देनजर 11 केवी पंजेठी लाइन का रखरखाव कार्य पुनर्निर्धारित, अब 22 जून को बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

इस बीच उक्त कार को पुल पर उसकी बाइक के आगे लगा दिया गया. इसके बाद कार में सवार तीन व्यक्ति सन्नी, अंकु और रिशु ने गाड़ी से नीचे उतरकर उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी. इसी बीच सन्नी नाम के व्यक्ति ने कार से तेजधार हथियार निकाला और उस पर हमला कर दिया, जिसके बाद वह नीचे गिर गया. इसके बाद भी सन्नी उसे मारता रहा.

शिकायतकर्त्ता ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसके गले से सोने की चेन छीन ली और जेब से 50,000 रुपये भी निकाल लिए. साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी. वह किसी तरह अपना बचाव करके मंदिर की तरफ भगाने लगा, तो तीनों व्यक्तियों ने उसका पीछा कर मंदिर के पास भी उसके साथ मारपीट की.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के ये 10 प्रतिभागी जिला स्तरीय युवा संसद में अव्वल, राज्य स्तरीय राउंड के लिए हुए चयनित

इसी बीच मंदिर में मौजूद दो व्यक्तियों ने उसे बचाया और तीनों आरोपी मौके से भाग गए. यहां तक कि आरोपियों ने भागते समय पुल पर से उसकी बाइक को भी नीचे नदी में फैंक दिया. शिकायतकर्त्ता ऋषिपाल ने पुलिस को बताया कि इसके थोड़ी देर बाद उसका भाई वहां आया और उसे ईलाज के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन लेकर आया, जहां उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल का मेडिकल करवाया. पुलिस के अनुसार मारपीट करने वाले तीनों आरोपियों में से 2 आरोपी धारटी इलाके और एक स्थानीय निवासी है.

ये भी पढ़ें:  DC मुकेश रेपसवाल ने नगर परिषद डलहौजी के तहत यातायात नियंत्रण के लिए जारी किए आदेश

एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना सदर नाहन में केस दर्ज कर लिया है. पीड़ित का मेडिकल करवाया गया है, जिसे चोटें आई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More