HomeCrimeहिमाचल : परात और चारपाई की नोंकझोंक में बहू ने पटका...

हिमाचल : परात और चारपाई की नोंकझोंक में बहू ने पटका सास का सिर, उतारी मौत के घाट

पांवटा साहिब : हिमाचल प्रदेश में एक कलयुगी बहू ने अपनी सास के साथ इस कद्र बेहरमी से मारपीट की कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई. ये सनसनीखेज वारदात शुक्रवार देर रात सास और बहू के बीच चारपाई और परात को लेकर हुई नोंकझोंक के बाद सामने आई.

आरोपी बहू ने पहले सास के सिर को लोहे की चारपाई पर पटका और फिर मुक्कों से उसके साथ बेरहमी के साथ मारपीट की. इसके चलते सास ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है और आगामी जांच में जुटी है.

ये मामला जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के तहत पुलिस थाना माजरा में दर्ज किया गया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में गुलनाज व सादिका निवासी बंगाला बस्ती जगतपुर, डाकघर पुरुवाला, तहसील पांवटा साहिब ने पुलिस को सूचना दी कि इनकी दादी बानो देवी को उनकी बड़ी बहू ने मारपीट कर मार डाला है.

ये भी पढ़ें:  स्कूलों में मोबाइल पर प्रतिबंध, बच्चे घर से नहीं ले जा पाएंगे और शिक्षक अपनी कक्षाओं में

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. जहां पुलिस ने मनीषा पत्नी ताराचंद निवासी पत्थर बंगाला बस्ती सूरजपुर, डाकघर पुरुवाला तहसील पांवटा साहिब का बयान कलमबंद किया.

पुलिस को दिए बयान में मनीषा ने बताया कि शुक्रवार समय करीब शाम 7:00 बजे जब बानो देवी अपनी झोपड़ी के बाहर लोहे की चारपाई पर बैठी थी, तो उसकी बड़ी बहू बोकडी उसके पास आई और कहने लगी कि तूने मेरे घर से परात क्यों ली. बानो देवी ने कहा कि परात उसकी छोटी बहू की है.

बोकडी ने कहा कि अगर परात ली है तो जिस चारपाई पर बैठी है, वह मेरी है. मेरी चारपाई दे दो. इस पर बानो देवी ने कहा कि चारपाई उसे उसके बेटे ने दे रखी है. फिर क्या था, ये सुनते ही आरोपी बहू बोकडी ने आवेश में आकर बानो देवी को बालों से पकड़ लिया और बानो देवी का सिर लोहे की चारपाई के किनारे पर जोर से मारा.

ये भी पढ़ें:  100 करोड़ से होगी ट्यूबवेल्स की रिमॉडलिंग, पंडोगा में 10 करोड़ से बनेगी रोप-वे परियोजना

बानो देवी नीचे मुंह के बल गिर गई, जिसके बाद बहू बोकडी ने हाथ मुक्कों से बानो देवी के गर्दन व पीठ पर वार किए. बानो देवी इस मारपीट से अचेत होकर मौका पर पड़ गई, जिसे उसकी बहू मनीषा व चांदनी ने उठाकर चारपाई पर लेटाया.

ठीक से देखने पर पाया कि बानो देवी की इस मारपीट के बाद सांस चलना बंद हो गई थी और मौका पर ही उसकी मौत हो गई.

उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने देर रात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. माजरा पुलिस थाना में आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है और मामले में आगामी जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें:  15 दिन की मोहलत, बिजली बिल नहीं भरा तो बिना सूचना कटेगा कनेक्शन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More