HomeCrimeचाय की दुकान की आड़ में महिला चला रही थी नशे का...

चाय की दुकान की आड़ में महिला चला रही थी नशे का अवैध धंधा, चूरापोस्त की बड़ी खेप के साथ की काबू

कार्रवाई के दौरान दुकान से 2.965 किलोग्राम भुक्की (चूरापोस्त) बरामद हुई, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

बरोटीवाला : बद्दी पुलिस की स्पेशल सेल-एक्स टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बरोटीवाला ट्रक यूनियन के समीप एक झुग्गी में चल रही चाय की दुकान पर दबिश देकर नशीले पदार्थों की बिक्री के आरोप में महिला को काबू किया है। कार्रवाई के दौरान दुकान से 2.965 किलोग्राम भुक्की (चूरापोस्त) बरामद हुई, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि टीम ने सूचना के आधार पर झुग्गी में चल रही दुकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान अंदर रखे सफेद बोरे से चूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपी की पहचान रामबेटी निवासी गांव अकबराबाद, जिला बदायूं (उत्तरप्रदेश), हाल निवास झुग्गी पीर मंदिर के पास बरोटीवाला के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें:  धोखाधड़ी के मामले में पूर्व पंचायत प्रधान सहित महिला को 3-3 साल की सजा

उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस थाना बरोटीवाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगामी जांच जारी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More