HomeHimachalSirmaurधोखाधड़ी के मामले में पूर्व पंचायत प्रधान सहित महिला को 3-3 साल...

धोखाधड़ी के मामले में पूर्व पंचायत प्रधान सहित महिला को 3-3 साल की सजा

न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी न्यायालय संख्या-2 पांवटा साहिब के न्यायाधीश विशाल तिवारी की अदालत ने धोखाधड़ी के एक मामले में एक पंचायत के पूर्व प्रधान सहित एक महिला आरोपी को दोषी करार दिया है।

पांवटा साहिब : न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी न्यायालय संख्या-2 पांवटा साहिब के न्यायाधीश विशाल तिवारी की अदालत ने धोखाधड़ी के एक मामले में एक पंचायत के पूर्व प्रधान सहित एक महिला आरोपी को दोषी करार दिया है।

अदालत ने दोषी घासी राम पुत्र स्व. बारु राम और सत्या देवी पुत्री शोभा राम निवासी गांव सालवाला, डाकघर गोरखूवाला, तहसील पांवटा साहिब को आईपीसी की धारा 420 के तहत 3-3 साल की कैद और 3000 रुपए का जुर्माना, धारा 467 के तहत 3-3 साल की कैद और 3000 रुपए जुर्माना, धारा 471 के तहत 3-3 साल की कैद और 3000 रुपए जुर्माना के अलावा 120 बी के तहत 6 महीने की कैद और 1000 रुपए जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। ये सभी सजाएं एक साथ चलेगी। अदालत में इस मामले की पैरवी सहायक जिला न्यायवादी गौरव शर्मा ने की।

ये भी पढ़ें:  बरोटीवाला में सड़क हादसे में यूपी के युवक की दर्दनाक मौत, चालक मौके से फरार, पुलिस जांच में जुटी

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्त्ता अक्षय सूद सहायक आयुक्त विकास खंड पांवटा साहिब ने पुलिस को एक शिकायत पत्र जांच रिपोर्ट के साथ 30 जून 2009 सौंपा। इस पर पुलिस चौकी सिंघपुरा व पुलिस थाना पांवटा साहिब में केस दर्ज किया गया। मामले की तफ्तीश एएसआई कमल नैन ने अमल में लाई।

तफ्तीश के दौरान और दस्तावेजों के अवलोकन पर पुलिस ने पाया कि आरोपी सत्या देवी पुत्री शोभा राम की जन्मतिथि राजकीय प्राथमिक स्कूल सालवाला के आयु प्रमाण पत्र व ग्राम पंचायत गोरखूवाला के परिवार रजिस्टर और ग्राम पंचायत खोदरी के परिवार रजिस्टर के अनुसार 20 दिसंबर 1966 दर्ज थी, लेकिन पूर्व प्रधान आरोपी घासी राम ग्राम पंचायत डोबरी सालवाला ने नियमों का उल्लंघन करते हुए गलत आदेश देकर आरोपी सत्या देवी की जन्मतिथि 20 दिसंबर 1966 के स्थान पर 4 अप्रैल 1970 दर्ज करवानी पाई गई।

ये भी पढ़ें:  उपमुख्यमंत्री बोले- ऊना में 1000 करोड़ के पेयजल व सिंचाई कार्य प्रगति पर, तेजी लाएं अधिकारी

इस पर पुलिस थाना पांवटा साहिब में आईपीसी की धारा 420, 467, 468 व 471 के तहत केस दर्ज किया गया था। सहायक जिला न्यायवादी ने बताया कि मामले की तहकीकात पूरी कर पुलिस ने अदालत में चालान पेश किया। अदालत में 18 गवाहों के बयान दर्ज करवाए गए और जुर्म सिद्ध होने पर दोनों दोषियों को अदालत ने यह सजा सुनाई।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More