HomeCrimeपिट्ठू बैग में हो रही थी चरस की तस्करी, 3.320 किलोग्राम के...

पिट्ठू बैग में हो रही थी चरस की तस्करी, 3.320 किलोग्राम के साथ आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी संसार सिंह के खिलाफ पुलिस थाना राजगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

राजगढ़ : जिला सिरमौर की राजगढ़ पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक युवक से चरस की बड़ी खेप बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने 32 साल के संसार सिंह उर्फ सोनू निवासी गांव घड़ौटी तहसील राजगढ़ को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को राजगढ़ पुलिस की टीम ने शलेच कैंची के पास नाकेबंदी की थी। इसी दौरान संसार सिंह एक पिट्ठू बैग लेकर वहां से गुजर रहा था। शक होने पर पुलिस टीम ने उसके बैग की तलाशी ली, जिसके कब्जे से 3.320 किलोग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी संसार सिंह के खिलाफ पुलिस थाना राजगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उधर, डीएसपी राजगढ़ वीसी नेगी ने चरस के साथ व्यक्ति की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें:  कम संख्या वाले शिक्षण संस्थान होंगे बंद, बढ़ाएंगे सीटें, देंगे आने-जाने का खर्च : सुक्खू
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More