HomeHimachalHRTC की बस में अब फ्री सफर के लिए 'हिम बस कार्ड'...

HRTC की बस में अब फ्री सफर के लिए ‘हिम बस कार्ड’ बनवाना जरूरी, जानें क्या है प्रक्रिया

कार्ड खो जाने या क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में 200 रुपये और जीएसटी देकर नया कार्ड जारी किया जाएगा, जिसकी वैधता एक वर्ष रहेगी और आगे वार्षिक नवीनीकरण आवश्यक होगा।

शिमला : हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने अपनी बसों में मुफ्त या रियायती यात्रा का लाभ लेने वाले यात्रियों के लिए एक नई व्यवस्था लागू की है। अब पारंपरिक पास की जगह ‘हिम बस कार्ड’ बनवाना अनिवार्य होगा। यह रेडियो फ्रीक्वेंसी आधारित (RFID) कार्ड प्रणाली यात्रा सुविधाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाएगी।

यह है शुल्क:
लागत: पात्र लोगों को आज से यह कार्ड 236 रुपये में बनवाना होगा। इसमें कार्ड की एकमुश्त लागत 200 रुपये और जीएसटी शामिल है। इसकी वैधता एक वर्ष के लिए होगी।

नवीनीकरण: दूसरे वर्ष से वार्षिक नवीनीकरण शुल्क 150 रुपये और जीएसटी देना होगा। कार्ड खो जाने या खराब होने पर 200 रुपये और जीएसटी देकर नया कार्ड जारी किया जाएगा, जिसकी वैधता एक वर्ष रहेगी।

ये भी पढ़ें:  करिअर अकादमी के होनहारों का JEE Mains में शानदार प्रदर्शन, 7 ने हासिल किए 85 पर्सेंटाइल से अधिक अंक

इनके लिए कार्ड बनवाना अनिवार्य:
HRTC की बसों में मुफ्त या रियायती सफर करने वाले लगभग सभी वर्ग, जिनमें स्कूलों/कॉलेजों के विद्यार्थी, राज्य/केंद्र सरकार के कर्मचारी, पुलिस कर्मी (कांस्टेबल से इंस्पेक्टर तक), महिलाएं, पूर्व विधायक, पत्रकार, शौर्य पुरस्कार विजेता, युद्ध विधवाएं और दिव्यांग व्यक्ति शामिल हैं, उनके लिए यह कार्ड बनवाना अनिवार्य है।

आवेदन प्रक्रिया: पात्र आवेदक हिम एक्सेस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और भुगतान डिजिटल माध्यम (डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई) से किया जाएगा। कार्ड नजदीकी HRTC पास कलेक्शन सेंटर से प्राप्त किया जा सकता है या डाक से मंगवाने पर 56 रुपये अतिरिक्त शुल्क लगेगा।

ये भी पढ़ें:  सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारक 15 फरवरी तक करवाएं ई-केवाईसी, वरना स्थाई तौर पर बंद हो जाएगी पेंशन

एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि इस व्यवस्था से लाभार्थियों को कागजी प्रक्रिया से मुक्ति मिलेगी और यात्रा सुविधाएं पारदर्शी, सुरक्षित और सुलभ बनेंगी। जिन यात्रियों के पास येलो, ग्रीन या स्मार्ट कार्ड जैसे अन्य रियायती कार्ड हैं, उनके लिए जल्द ही ‘हिम बस प्लस कार्ड’ जारी करने की तैयारी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More