HomeCrime8.33 ग्राम चिट्टे के साथ हरियाणा का ये शख्स गिरफ्तार, ऐसे चढ़ा...

8.33 ग्राम चिट्टे के साथ हरियाणा का ये शख्स गिरफ्तार, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

पुलिस टीम ने हौंडा सिटी कार नंबर HR70E-0145 की तलाशी ली. तलाशी के दौरान कार से 8.33 ग्राम मादक पदार्थ चिट्टा/हेरोईन बरामद हुआ.

नाहन|
जिला मुख्यालय नाहन में पुलिस ने हरियाणा के एक युवक से चिट्टे की खेप बरामद की है. आरोपी युवक के खिलाफ सदर पुलिस थाना में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी गुन्नुघाट की एक टीम गश्त पर थी. इस दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि हरियाणा का एक युवक नशे खेप लेकर नाहन पहुंचा है.
लिहाजा, टीम सर्किट हाउस के बाहर बनी पर्किंग के पास पहुचीं। जहां टीम ने हौंडा सिटी कार नंबर HR70E-0145 की तलाशी ली. तलाशी के दौरान कार से 8.33 ग्राम मादक पदार्थ चिट्टा/हेरोईन बरामद हुआ. इस पर कार्रवाई करते हुए कार के अंदर मौजूद आरोपी कार मालिक चेतन दास पुत्र नरेश दास, निवासी गांव बरोली, डाकघर नारायणगढ़, जिला अम्बाला (हरियाणा) के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया. उधर, एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई जारी है.

ये भी पढ़ें:  हम धरातल पर उतारेंगे मेडिकल कॉलेज, नाहन क्षेत्र का विकास पहली प्राथमिकता : सोलंकी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More