HomeCrime@Nahan: टूअर पर भेजने से इंकार किया तो छात्रा ने उठा लिया...

@Nahan: टूअर पर भेजने से इंकार किया तो छात्रा ने उठा लिया ये खौफनाक कदम, गई जान

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्रा टूअर पर जाना चाहती थी, लेकिन परिजनों ने उसे भेजने से इंकार कर दिया। माना जा रहा है कि इसी बात से निराश होकर उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

नाहन : जिला मुख्यालय नाहन में एक नाबालिगा ने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया। मृतक दसवीं कक्षा की छात्रा थी। ये घटना वीरवार रात की है। पुलिस के अनुसार एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली यह छात्रा घर पर अकेले कमरे में गई और रात करीब 9 बजे फंदा लगा लिया।

जैसे ही परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो तुरंत मेडिकल कॉलेज नाहन ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्रा टूअर पर जाना चाहती थी, लेकिन परिजनों ने उसे भेजने से इंकार कर दिया। माना जा रहा है कि इसी बात से नाराज होकर उसने यह कदम उठा लिया। सूचना मिलते ही गुन्नूघाट पुलिस चौकी के प्रभारी सुरेश मेहता मौके पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने मौके पर परिजनों के ब्यान दर्ज किए। फिलहाल पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने बताया कि शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस धारा 194 के तहत कार्रवाई कर रही है। मामले की तफ्तीश जारी है।

ये भी पढ़ें:  Municipal Council Nahan : 4 जनवरी को बुलाई बैठक रद्द, सांसद की बहन बनीं रहेंगी चेयरमैन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More