HomeCrimeपांवटा साहिब में 216 ग्राम चरस के साथ नाहन का युवक गिरफ्तार,...

पांवटा साहिब में 216 ग्राम चरस के साथ नाहन का युवक गिरफ्तार, डिटेक्शन सेल की कार्रवाई

आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में एन.डी.पी.एस. एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है। ये कार्रवाई डिटेक्शन सेल की टीम ने अमल में लाई। पुख्ता सूचना के आधार पर टीम ने भूपपुर में दबिश देकर आरोपी के कब्जे से नशे की खेप बरामद की।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस ने एक युवक को 216 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान अभिमन्यु (36) निवासी कोटड़ी, नाहन, जिला सिरमौर के तौर पर हुई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में एन.डी.पी.एस. एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ये कार्रवाई डिटेक्शन सेल की टीम ने अमल में लाई। पुख्ता सूचना के आधार पर टीम ने भूपपुर में दबिश देकर आरोपी के कब्जे से नशे की खेप बरामद की।

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है।

ये भी पढ़ें:  NH-07 पर कटासन में पलटा सेब से लदा ट्रक, एक की मौत, दूसरा गंभीर
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More