होमCrimeसिरमौर में नाबालिग लड़की ने उठाया ये खौफनाक कदम, मौत से पहले...

सिरमौर में नाबालिग लड़की ने उठाया ये खौफनाक कदम, मौत से पहले बनाया वीडियो, पुलिस ने शुरू की जांच

पुरूवाला पुलिस ने नाबालिग की मौत पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में 16 वर्षीय एक नाबालिग ने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया। इससे पहले नाबालिग ने एक वीडियो बनाया, जिसमें अपनी मौत का जिम्मेदार एक लड़के और उसके परिवार को ठहराया है।

नाबालिग लड़की के पुराने वीडियो भी सामने आए हैं। लड़की पुरूवाला क्षेत्र के एक लड़के से प्यार करती थी। लड़की वीडियो में बताती है कि कैसे दलित जाति के कारण उसे लड़के के परिवार द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है।

आरोप है कि प्रेम प्रसंग से पहले लड़के ने उसकी जाति नहीं देखी, लेकिन उसके साथ गलत काम करने के बाद वह उसकी जाति के कारण विवाह नहीं करने की बात कहने लगा।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 800 साल पुराने मंदिर के पुनर्निर्माण बाद निभाई गई ये आखिरी रस्म, देवता के दर्शन पाने उमड़ी भारी आस्था

नाबालिग ने एक वीडियो में खुलासा करते हुए बताया था कि उस लड़के के पास उसकी कई वीडियो और फोटो हैं, जिसकी धमकी देकर वह उससे गलत काम करवाता है। वहीं, पुरूवाला पुलिस ने नाबालिग की मौत पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:  लापता युवक के अपरहण और हत्या की साजिश का खुलासा, तीन दोस्त ही निकले आरोपी
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More