HomeCrime@सिरमौर : रिहायशी मकान में चल रहा था ये अवैध धंधा, पुलिस...

@सिरमौर : रिहायशी मकान में चल रहा था ये अवैध धंधा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

माजरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई अमल में लाई। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

पांवटा साहिब : पुलिस थाना माजरा ने पड़दूनी इलाके में एक घर से नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि धनवीर सिंह पुत्र स्व. राम सिंह निवासी गांव पड़दूनी, डाकघर गिरिनगर, तहसील पांवटा साहिब अपने रिहायशी मकान में नशीले दवाओं का अवैध धंधा करता है। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए धनवीर के रिहायशी मकान में दबिश दी।

तलाशी के दौरान कमरे से एक कैरी बैग में 1.439 किलो वजन के कुल 2500 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल ADL SPASMED (SALT TRAMADOL) और एक अन्य पॉलिथीन पाऊच से 10 स्ट्रिप्स (Alprazolam Tablets I.P. 0.5 mg) प्रत्येक में 4 टेबलेट्स यानी कुल 40 टेबलेट्स बरामद की गई।

ये भी पढ़ें:  शिकंजा : नाहन में डंपर चालक पर 25 हजार तो पांवटा साहिब में ट्रैक्टर संचालक पर ठोका साढ़े 20 हजार रुपये का जुर्माना

एसपी ने बताया कि मामले में पुलिस थाना माजरा में ND&PS Act में केस दर्ज कर आरोपी धनवीर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More