HomeHimachalSirmaurपांवटा साहिब में सर्पदंश से 9 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार पर...

पांवटा साहिब में सर्पदंश से 9 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

परिजन उसे तुरंत गंभीर अवस्था में देहरादून स्थित लेहमन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में सर्पदंश से नौ वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। इस हृदय विदारक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। मृतक बच्चे की पहचान कार्तिक पुत्र रिंकू निवासी लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार कार्तिक का परिवार मौजूदा समय में तारूवाला में रह रहा है। सांप के काटने के बाद मासूम कार्तिक की हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे तुरंत गंभीर अवस्था में देहरादून स्थित लेहमन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

ये भी पढ़ें:  विधायक सोलंकी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों से मिले, प्रशासन को दिए ये निर्देश

उधर, हल्का पटवारी ने इस मामले की रिपोर्ट आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर को भेज दी है। पटवारी के अनुसार पीड़ित परिवार के लौटने पर ही नियमानुसार फौरी राहत प्रदान की जाएगी।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More