HomeHimachalSirmaurसिरमौर में किस जगह कब होंगे ड्राइविंग टेस्ट, वाहनों की पासिंग, यहां...

सिरमौर में किस जगह कब होंगे ड्राइविंग टेस्ट, वाहनों की पासिंग, यहां जानें फरवरी माह का पूरा शैडयूल

नाहन|
क्षेत्रीय परिवहन विभाग जिला सिरमौर ने फरवरी माह में जिला में होने वाले में ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग का शैडयूल जारी कर दिया है. आरटीओ सोना चंदेल ने बताया कि नाहन में वाहनों की पासिंग 5 व 24 फरवरी और ड्राइविंग टेस्ट 6 व 25 फरवरी को होंगे.

इसी तरह पांवटा साहिब में वाहनों की पासिंग 13 व 27 फरवरी और ड्राइविंग टेस्ट 11 व 28 फरवरी, राजगढ़ में 18 फरवरी, शिलाई व कफोटा 20 फरवरी, संगड़ाह में 4 फरवरी और सराहां में 3 फरवरी को वाहनों की पासिंग के साथ साथ ड्राइविंग टेस्ट दोनों आयोजित होंगे. इन सभी क्षेत्रों में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट के लिए एमवीआई विजय चौहान को तैनात किया गया है.

ये भी पढ़ें:  आंगनबाड़ी वर्कर्ज एवं हेल्पर्ज यूनियन प्रोजेक्ट शिलाई : अनीता अध्यक्ष, चंद्रकला को सौंपी महासचिव की कमान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More