HomeCrimeसिरमौर में जिला शिमला का शख्स नशे के साथ काबू, ऐसे गया...

सिरमौर में जिला शिमला का शख्स नशे के साथ काबू, ऐसे गया धरा

पांवटा साहिब|
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में नशा तस्करी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं तो वहीं पुलिस भी एक के बाद एक ऐसे मामलों में तस्करों को दबोचने में जुटी है.
ताजातरीन मामले में पुलिस ने जिला शिमला के एक शख्स को 410 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस थाना पुरूवाला की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया. आरोपी की पहचान प्रमोद कुमार पुत्र रुप दास निवासी गांव बांजड, पीओ थंगाड तहसील नेरवा, जिला शिमला के तौर पर हुई है.
आरोपी के खिलाफ पुरूवाला थाना में ND&PS एक्ट में मामला दर्ज कर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है. मामले की पुष्टि डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने की है. उन्होंने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है. पुलिस की नशा माफियाओं और तस्करों पर पूरी नजर है.

ये भी पढ़ें:  सनसनीखेज वारदात: मानपुरा में पति ने मौत के घाट उतारी पत्नी, जांच में जुटी पुलिस
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More