HomeCrimeनाहन में 31 वर्षीय युवक ने उठाया ये खौफनाक कदम, गई जान

नाहन में 31 वर्षीय युवक ने उठाया ये खौफनाक कदम, गई जान

नाहन : जिला मुख्यालय नाहन में मंगलवार देर शाम एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेज दिया है. सूचना मिलते ही एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा भी मौके पर पहुंचे. मृतक की पहचान सागर कुमार (31) निवासी शिवपुरी रोड़, अमरपुर मोहल्ला, नाहन के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार देर शाम करीब पौने 8 बजे के करीब सागर ने अपने ही घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही गुन्नूघाट पुलिस चौकी के प्रभारी सुरेश मेहता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. रात साढ़े 9 बजे तक पुलिस टीम मौके पर मौजूद थी और मामले की जांच में जुटी थी. फिलहाल, पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. युवक ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस जांच के बाद ही यह बात सामने आ सकेगी कि युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया.

ये भी पढ़ें:  हिमाचल : गरज के साथ आज इन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. जांच के बाद ही कारणों का खुलासा हो सकेगा. पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More