HomeCrimeसिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, यहां  1.156 किलोग्राम चरस के साथ धरा...

सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, यहां  1.156 किलोग्राम चरस के साथ धरा तस्कर

पुलिस टीम नाहन-महीपुर सड़क पर चाकली के समीप रात्रि गश्त पर तैनात थी. इस दौरान पुलिस ने एक बाइक को जांच के लिए रोका. तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी लक्ष्मी दत्त (44) के कब्जे से 1.156 किलोग्राम चरस की खेप बरामद की.

नाहन : सिरमौर पुलिस की विशेष टीम ने एक व्यक्ति से चरस की बड़ी खेप बरामद की है. आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम नाहन-महीपुर सड़क पर चाकली के समीप रात्रि गश्त पर तैनात थी. इस दौरान पुलिस ने एक बाइक को जांच के लिए रोका. तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी लक्ष्मी दत्त (44) के कब्जे से 1.156 किलोग्राम चरस की खेप बरामद की. लिहाजा, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया.
बुधवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. मामले की पुष्टि सदर पुलिस थाना नाहन के एसएचओ बृजलाल मेहता ने की है. उन्होंने बताया कि पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है.

ये भी पढ़ें:  स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ मामले में लेक्चरर बर्खास्त, हिमाचल शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More