HomeHimachalSirmaurनाहन जेल को मिली एंबुलेंस, अब कैदियों को तुरंत मिलेगी चिकित्सा सुविधा

नाहन जेल को मिली एंबुलेंस, अब कैदियों को तुरंत मिलेगी चिकित्सा सुविधा

इस एंबुलेंस को ऑल इंडिया एक्यूपंक्चर फाउंडेशन नई दिल्ली ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के तहत सभी आवश्यक उपकरणों से सुसज्जित कर भेंट किया है।

नाहन : आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन को एंबुलेंस के तौर पर बड़ी सौगात मिली है। अब यहां बीमार कैदियों को आपात स्थिति में तुरंत चिकित्सा सुविधा मिल पाएगी। इस एंबुलेंस को ऑल इंडिया एक्यूपंक्चर फाउंडेशन नई दिल्ली ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के तहत सभी आवश्यक उपकरणों से सुसज्जित कर भेंट किया है।

मंगलवार को आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन के अधीक्षक भानु प्रकाश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर इस एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कारागार उप-अधीक्षक सीताराम समेत स्टाफ के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। भानु प्रकाश शर्मा ने कहा कि यह एंबुलेंस मिलने से जेल प्रशासन को बीमार कैदियों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में काफी मदद मिलेगी, जिससे उनकी जान बचाने और स्वास्थ्य में सुधार करने में आसानी होगी।

ये भी पढ़ें:  सोलन-सिरमौर के डाकघरों में 2 अगस्त को बंद रहेगा लेन-देन, APT लागू करने की तैयारी

उन्होंने इसके लिए ऑल इंडिया एक्यूपंक्चर फाउंडेशन नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार और अतिरिक्त महानिदेशक कारागार अभिषेक त्रिवेदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह पहल नाहन जेल में बंदियों के स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

बता दें कि इससे पहले जेल में किसी बंदी के बीमार होने की स्थिति में उसे अस्पताल तक पहुंचाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब एंबुलेंस सुविधा मिलने से तुरंत ही मरीज को अस्पताल पहुंचाने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें:  जाबल का बाग-त्रिलोकपुर वाया कंडईवाला सड़क कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक सोलंकी, बोले- निर्धारित मानकों के अनुरूप करें काम
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More