HomeCrimeसिरमौर पुलिस ने पकड़ी अफीम की बड़ी खेप, कार में हो रही...

सिरमौर पुलिस ने पकड़ी अफीम की बड़ी खेप, कार में हो रही थी तस्करी

राजगढ़|
जिला सिरमौर पुलिस की एसआईयू नाहन की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ पुलिस ने राजगढ़ थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है.

जानकारी के अनुसार एसआईयू नाहन की टीम राजगढ़ के नैरी पुल के समीप गश्त कर रही थी. इसी बीच टीम को अफीम की तस्करी की गुप्त सूचना मिली. सूचना के आधार पर टीम ने सनौरा-राजगढ़ सड़क पर घनेच के पास राजगढ़ की तरफ से आ रही एक कार नंबर एचपी16-3236 को तलाशी के लिए रोका.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के नामी शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर पर युवती से छेड़छाड़-किडनैपिंग का आरोप, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

तलाशी के दौरान कार से पुलिस ने 1.035 किलोग्राम अफीम बरामद की. कार में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था. चालक की पहचान सुधीर (35) निवासी निवासी खैरी, जिला सोलन के रूप में हुई है.

डीएसपी मुकेश कुमार ने बताया कि राजगढ़ पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले में आगामी जांच में जुटी है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More