HomeCrimeनशे के खिलाफ सिरमौर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, अब 8.9 ग्राम चिट्टे...

नशे के खिलाफ सिरमौर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, अब 8.9 ग्राम चिट्टे के साथ ये महिला गिरफ्तार

पांवटा साहिब : नशे के खिलाफ सिरमौर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है. पुलिस एक के बाद एक नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचा रही है. चिट्टे जैसे खतरनाक और अवैध नशे के खिलाफ पुलिस योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है. इसको लेकर पुलिस ने एक्शन प्लान तैयार किया है.

ताजातरीन मामले में विशेष अन्वेषण इकाई नाहन और पुलिस थाना माजरा की टीम ने एक महिला को 8.9 ग्राम चिटटा के साथ गिरफ्तार किया है. महिला के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार पुलिस टीमों ने गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई अमल में लाई. तलाशी के दौरान पुलिस ने महिला को इस नशे की खेप के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें:  यूनेस्को के विश्व बायोस्फीयर रिजर्व नेटवर्क में शामिल हुई हिमाचल की स्पीति घाटी

मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने की है. उन्होंने बताया कि आरोपी महिला संतोष गांव खैरी, डाकघर धौलाकुआं के खिलाफ माजरा पुलिस थाना में केस दर्ज किया गया है. आरोपी महिला को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है.

ये भी पढ़ें:  ट्रक में हो रही थी इस नशे की तस्करी, पुलिस ने पकड़ी बड़ी खेप, चालक समेत दो युवक गिरफ्तार 
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More