HomeCrimeपांवटा साहिब : दुकान पर भुक्की बेच रहा था ये शख्स, बड़ी...

पांवटा साहिब : दुकान पर भुक्की बेच रहा था ये शख्स, बड़ी खेप के साथ पुलिस ने दबोचा

आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में एन.डी.पी.एस. एक्ट (Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर की पांवटा साहिब पुलिस ने तारूवाला क्षेत्र में एक ऑटो रिपेयर की दुकान चलाने वाले शख्स को 2.119 किलोग्राम भुक्की के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर लंबे समय से नशीले पदार्थों की तस्करी का संदेह था।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना पांवटा साहिब की एक टीम रूटीन गश्त पर थी, तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली कि मोहम्मद राहिल खान (40) पुत्र मोहम्मद फुरकान निवासी गांव भूपपुर, तहसील पांवटा साहिब काफी समय से अपनी लोहार/ऑटो रिपेयर की दुकान पर भुक्की बेचने का अवैध धंधा कर रहा है। यह दुकान ट्रक यूनियन तारूवाला के समीप स्थित है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी और दुकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी मोहम्मद राहिल खान के कब्जे से 2 किलो 119 ग्राम भुक्की बरामद की गई।

ये भी पढ़ें:  सीएम को अपने बीच पाकर गदगद हुए बालिका आश्रम किलाड़ के बच्चे

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में एन.डी.पी.एस. एक्ट (Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की विस्तृत जांच जारी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More