HomeCrimeजंगल में हो रही थी शराब की तस्करी, पुलिस ने गाड़ी के...

जंगल में हो रही थी शराब की तस्करी, पुलिस ने गाड़ी के साथ मौके पर दबोचा आरोपी

पांवटा साहिब|
जिला सिरमौर की माजरा पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि माजरा पुलिस गश्त पर तैनात थी. इस बीच पुलिस को जंगल में शराब की तस्करी की सूचना मिली. लिहाजा, टीम मौके पर पहुंची.

इस दौरान पुलिस ने हरियाणा नंबर के वाहन से अंग्रेजी शराब की 8 पेटियां बरामद की. इस पर पुलिस ने आरोपी शमीम निवासी गांव लंका, डाकघर बराड़ा, तहसील साहा, हरियाणा के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम व मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है.

पांवटा साहिब में भी पकड़ी 4 पेटी अवैध शराब
वहीं, एक अन्य मामले में पांवटा साहिब पुलिस ने उत्तराखंड नंबर की एक टैक्सी से 4 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है. पुलिस ने ये कार्रवाई यमुना बृज के समीप गश्त के दौरान अमल में लाई. पुलिस थाना पांवटा साहिब में आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर की सीमा परमार ने फिर बढ़ाया हिमाचल का मान, खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स में जीते 2 रजत पदक

उधर, मामले की पुष्टि डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने की है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिए हैं. पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More