HomeCrimeHRTC की बस में मृत मिला यात्री, पूरी रात पड़ा रहा बस...

HRTC की बस में मृत मिला यात्री, पूरी रात पड़ा रहा बस के भीतर

नाहन|
जिला सिरमौर के अंधेरी (संगड़ाह) से चंडीगढ़ की ओर जा रही HRTC की बस में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला. ददाहू पहुंचने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. लिहाजा, इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसकी रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के सही कारणों का सही खुलासा हो सकेगा.

डीएसपी संगड़ाह मुकेश डढवाल ने बताया कि मृतक रमेश चंद (44) निवासी डाडा खलोर, रेडली, संगड़ाह (सिरमौर) का रहने वाला था. प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि वह 7 जनवरी को देर शाम ददाहू से अपने घर जाने के लिए बस में सवार हुआ था, जो अपने गंतव्य पर नहीं उतरा और बस में अंधेरी तक चला गया. यहां बस चालक-परिचालक बस को खड़ा कर अपने घर चले गए और वह पूरी रात बस में ही पड़ा रहा. जब बुधवार सुबह बस ददाहू की ओर आ रही थी, तब उक्त व्यक्ति को देखा गया.

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में डंडे और तलवारें लेकर घर में घुसे बदमाश, मारपीट कर तोड़फोड़ भी की, घटना CCTV में कैद

डीएसपी ने कहा कि बस का परिचालक भी नशे की हालत में था, जिसका मेडिकल करवाया गया है. इस मामले की पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है. पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More