HomeCrimeगांजे की बड़ी खेप के साथ पुलिस ने धरा नशा तस्कर, स्पैशल सेल...

गांजे की बड़ी खेप के साथ पुलिस ने धरा नशा तस्कर, स्पैशल सेल एक्स की बड़ी कार्रवाई

ये शख्स बरोटीवाला क्षेत्र में इस बड़ी खेप को अपने पिट्ठू बैग में छिपाकर लाया था और इसे ग्राहकों को बेचने की फिराक में था। इस बीच स्पैशल सेल की पैनी नजर और तेज कार्रवाई ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

बीबीएन : बद्दी पुलिस के स्पैशल सेल एक्स ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक नशा तस्कर को गांजे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना बरोटीवाला में केस दर्ज कर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार ये शख्स बरोटीवाला क्षेत्र में इस बड़ी खेप को अपने पिट्ठू बैग में छिपाकर लाया था और इसे ग्राहकों को बेचने की फिराक में था। इस बीच स्पैशल सेल की पैनी नजर और तेज कार्रवाई ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

टीम ने तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 3 किलो 524 ग्राम (3.524 किलो) गांजा बरामद किया। इस पर आरोपी कन्हैया पुत्र नारायण मंडल, निवासी गांव एवं डाकघर बस्तौल, थाना प्राणपुर, जिला कटिहार (बिहार) के खिलाफ ND&PS अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि इस मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले की गहन जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी गांजे की खेप कहां से लाया था और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

ये भी पढ़ें:  गार्ड बंधक बनाकर 50 लाख की मशीन चोरी करने वाले 2 बदमाश धरे, अन्य की तलाश, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More