HomeHimachalSolanनशा बेचने की फिराक में थे ये शख्स, पुलिस ने नाकेबंदी कर...

नशा बेचने की फिराक में थे ये शख्स, पुलिस ने नाकेबंदी कर चिट्टे के साथ दबोचे, कार भी जब्त

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धर्मपुर पुलिस थाना में ND&PS अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच के दौरान तस्करी में इस्तेमाल की गई बलेनो कार को भी जब्त कर लिया गया है।

सोलन : नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसते हुए सोलन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस थाना धर्मपुर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक कार से तीन युवकों को चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि जाबली की तरफ से एक बलेनो कार आ रही है, जिसमें सवार तीन युवक बड़ी मात्रा में चिट्टा लेकर पहुंच रहे हैं। पुलिस को ये भी जानकारी मिली कि ये शख्स इस नशे को धर्मपुर और सोलन के इलाकों में युवाओं को बेचने की फिराक में हैं।

लिहाजा, पुलिस टीम ने सनवारा के समीप तुरंत नाकेबंदी की और उक्त बलेनो कार को रोका गया। कार की तलाशी के दौरान उसमें बैठे युवकों के कब्जे से 19 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें:  कालाअंब मजदूर पिटाई मामले में बड़ा अपडेट : नारायणगढ़ पुलिस थाने में हत्या और एट्रोसिटी का केस दर्ज

इन आरोपियों की पहचान अमित (30) पुत्र बलबीर सिंह निवासी गांव ओडीधार, डाकखाना सुरड, तहसील ननखड़ी (शिमला), अर्जुन सिंह चौहान (28) पुत्र कृष्ण चांद निवासी गांव सारी, डाकखाना व तहसील चिड़गांव (शिमला) और मंथन ठाकुर (27) पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गांव व डाकखाना निशानी, तहसील निरमंड (कुल्लू) के रूप में हुई है।

तीनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धर्मपुर थाना में ND&PS अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच के दौरान तस्करी में इस्तेमाल की गई बलेनो कार को भी जब्त कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें:  Nagar Panchayat Shillai: शिलाई को नगर पंचायत का दर्जा, सरकार ने जारी की अधिसूचना

पुलिस ने बताया कि इन आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है और उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More