HomeCrimeहिमाचल में गांजे की बड़ी खेप के साथ पुलिस ने दबोचा 16...

हिमाचल में गांजे की बड़ी खेप के साथ पुलिस ने दबोचा 16 साल का नाबालिग

पुलिस ने बाईपास रोड़ पर नाका लगाया था। इस दौरान यातायात चैकिंग के दौरान स्कूटी चालक नाबालिग पुलिस को देखकर हड़बड़ा गया और मौके से भागने की कोशिश करने लगा।

बीबीएन : हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में बद्दी पुलिस ने 16 साल के एक नाबालिग से गांजे की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने नियमानुसार नाबालिग के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस जिला बद्दी के थाना बद्दी की टीम ने फायर स्टेशन बद्दी के पास बाईपास रोड़ पर नाका लगाया था। इस दौरान यातायात चैकिंग के दौरान स्कूटी चालक नाबालिग पुलिस को देखकर हड़बड़ा गया और मौके से भागने की कोशिश करने लगा।

लिहाजा, शक के आधार पर पुलिस ने स्कूटी चालक को काबू किया। तलाशी लेने के दौरान उसके पास बोरू की जांच करने पर उसमें 4.056 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ।

ये भी पढ़ें:  अंशकालिक कर्मचारी बनाए दैनिक भोगी, कैबिनेट की बैठक में और भी बहुत कुछ, एक क्लिक पर पढ़ें तमाम निर्णय

इस पर पुलिस ने नियमानुसार धारा 20-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि इस मामले की विस्तृत जांच चल रही है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More