HomeCrimeनशा तस्करों पर सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.43 ग्राम स्मैक और...

नशा तस्करों पर सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.43 ग्राम स्मैक और 3.14 किलो भुक्की के साथ 2 दबोचे

सिरमौर पुलिस ने पांवटा साहिब क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में स्मैक और भुक्की की खेप बरामद की है। पहले मामले में एक युवक से 3.43 ग्राम स्मैक (हेरोइन) पकड़ी, जबकि दूसरे मामले में ट्रक चालक से 3 किलो 14 ग्राम भुक्की बरामद की गई। दोनों मामलों में ND&PS एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब : सिरमौर पुलिस ने पांवटा साहिब क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में स्मैक और भुक्की की खेप बरामद की है। पहले मामले में एक युवक से 3.43 ग्राम स्मैक (हेरोइन) पकड़ी, जबकि दूसरे मामले में ट्रक चालक से 3 किलो 14 ग्राम भुक्की बरामद की गई। दोनों मामलों में ND&PS एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पहले मामले में पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम बस स्टैंड के पास गश्त और गुप्त सूचनाएं एकत्र कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि नितेश चौहान निवासी बनौर जल शक्ति विभाग के कार्यालय के सामने गली में खड़ा है और उसके पास अवैध नशा बरामद हो सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति की तलाशी ली और उसके कब्जे से 3.43 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद की।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में कांग्रेस जिलाध्यक्षों की घोषणा, आनंद परमार को फिर सौंपी सिरमौर की कमान

दूसरे मामले में जिला पुलिस की एसआईयू टीम पांवटा साहिब क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि बिंदर कुमार निवासी गांव निहालगढ़ अपने ट्रक नंबर में बाहरी राज्य से भुक्की लाकर पांवटा और आसपास के क्षेत्रों में बेचने का कार्य करता है और वह हरियाणा के जगाधरी की ओर से भारी मात्रा में भुक्की लेकर पांवटा की तरफ आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक की जांच की और आरोपी के कब्जे से कुल 3 किलो 14 ग्राम भुक्की (पॉपी हस्क) बरामद की।

उन्होंने बताया कि इन दोनों मामलों में पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ये पता लगाएगी कि ये मादक पदार्थ कहां से लाए गए थे और किन-किन लोगों तक इसकी आपूर्ति की जानी थी। पुलिस पूरे गिरोह तक पहुंचने के लिए मामले की गहनता से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:  तीन जिलों के केंद्र बिंदू सनौरा का देखिये ये हाल, अत्र तत्र सर्वत्र कचरे के ही ढेर, सफाई व्यवस्था को ग्रहण
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More