HomeCrime19 साल का युवक 216 ग्राम चरस के साथ दबोचा, मामले की...

19 साल का युवक 216 ग्राम चरस के साथ दबोचा, मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम (ND&PS Act) की धारा 20 के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब इस मामले में सप्लाई चेन को खंगालने में जुटी है।

कुल्लू : हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू पुलिस की विशेष टीम ने 19 साल के एक युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। भुंतर पुलिस थाना की टीम ने ये कार्रवाई सियुंड क्षेत्र में गश्त और नाकेबंदी के दौरान अमल में लाई।

चेकिंग के दौरान कलाथ, मनाली गांव के मिलन सिंह के कब्जे से पुलिस ने 216 ग्राम चरस/कैनाबिस बरामद की। इस पर भुंतर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम (ND&PS Act) की धारा 20 के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब इस मामले में सप्लाई चेन को खंगालने में जुटी है। साथ ही आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकार्ड की भी पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब : कुंजा मतरालियों से ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी मामले में 2 आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह नशा कहां से लाया गया था और किसे डिलीवर किया जाना था।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More