HomeCrimeबड़ी कार्रवाई: हिमाचल में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, एक महिला सहित...

बड़ी कार्रवाई: हिमाचल में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, एक महिला सहित 7 लोगों पर केस, बचाईं 11 महिलाएं

बीबीएन : हिमाचल प्रदेश की बद्दी पुलिस ने एक बड़े देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में पुलिस ने एक महिला सहित 7 लोगों पर केस दर्ज कर 11 महिलाओं को बचा लिया. पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है.

जानकारी के अनुसार जिला पुलिस बद्दी की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गुल्लरवाला स्थित किराये के भवन में दबिश देकर ये अमल में लाई, जहां अवैध देह व्यापार का धंधा चल रहा था.

इस दौरान पुलिस ने मौके पर इस धंधे में शामिल महिला सहित 7 लोगों पर कार्रवाई करते हुए धारा 3, 4, 5 अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम, 1956 के तहत केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने छापेमारी के दौरान नकदी, दस्तावेज और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के केएल जुनेजा को चंडीगढ़ में चाणक्य अवार्ड, जानें कौन हैं ये शख्सियत

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि इस मामले में पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है. उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान बचाई गई महिलाओं को सुरक्षित स्थान पर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More