HomeCrimeसिरमौर : घर में चल रहा था ये अवैध कारोबार, पहुंच गई...

सिरमौर : घर में चल रहा था ये अवैध कारोबार, पहुंच गई पुलिस, फिर चढ़ गए हत्थे

दोनों मामलों में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में केस दर्ज कर लिए हैं.

पांवटा साहिब|
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब और शिलाई में दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब की खेप बरामद की है. इन मामलों में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में केस दर्ज कर लिए हैं.

जानकारी के अनुसार माजरा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने घर में अवैध शराब का धंधा कर रहा है. पुख्ता सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी, जिसके कब्जे से 80 लीटर शराब बरामद हुई. पुलिस ने आरोपी दलीप सिंह (40) निवासी खारा, डाकघर जामनीवाला (पांवटा साहिब) के खिलाफ आबकारी अधिनियम में केस कर लिया है.

ये भी पढ़ें:  बिलासपुर में नगर निकाय चुनावों के लिए वार्डों के आधार पर आरक्षण रोस्टर जारी

वहीं, एक अन्य मामले में शिलाई पुलिस ने सूरत सिंह निवासी गांव कांडों, लाणी (शिलाई) के कब्जे से 24 बोतल देसी शराब पकड़ी. ये कार्रवाई भी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अमल में लाई. पुलिस थाना शिलाई में उक्त आरोपी के विरूद्ध भी आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. उधर, डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने इन दोनों मामलों की पुष्टि की है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More