HomeCrimeराजगढ़ में एसआईयू टीम की कार्रवाई, 50 पेटी देसी शराब के साथ...

राजगढ़ में एसआईयू टीम की कार्रवाई, 50 पेटी देसी शराब के साथ दबोचा ये शख्स

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सनौरा-नेरीपुल सड़क पर डुंगूनाला में नाका लगाया था. इसी बीच सनौरा की तरफ से पहुंची एक बोलेरो जीप से शराब की बड़ी खेप बरामद की गई.

राजगढ़|
जिला सिरमौर के राजगढ़ क्षेत्र में एसआईयू टीम ने शराब की बड़ी खेप बरामद की है. पुलिस ने ये कार्रवाई शरगांव के साथ डुंगूनाला में अमल में लाई, जहां बोलेरो गाड़ी से ये खेप पकड़ी गई.

जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सनौरा-नेरीपुल सड़क पर डुंगूनाला में नाका लगाया था. इसी बीच सनौरा की तरफ से एक बोलेरो जीप गाड़ी नंबर एचपी16-9858 मौके पर पहुंची, जिसे तलाशी के लिए रोका गया. इस दौरान गाड़ी से कुल 50 पेटी (600 बोतल) देसी शराब बरामद की गई. गाड़ी चालक शराब से संबंधित कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर : घर में चल रहा था ये अवैध कारोबार, पहुंच गई पुलिस, फिर चढ़ गए हत्थे

आरोपी चालक की पहचान ओम प्रकाश (50) निवासी नेहरटी भगोट, तहसील राजगढ़ के रूप में हुई है. डीएसपी राजगढ़ वीसी नेगी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी ओम प्रकाश के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More