HomeCrimeसिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : दंगा फसाद और दहशत फैलने के...

सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : दंगा फसाद और दहशत फैलने के आरोप में 5 युवक गिरफ्तार, पढ़ें क्या है मामला

शादी समारोह के दौरान मारकंडा पुल के समीप किसी बात को लेकर इन युवकों की स्थानीय लोगों से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर युवकों ने अपने साथ लाए हॉकियों, डंडों और पिस्टल से हमला कर दिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

नाहन : जिला सिरमौर पुलिस ने मारपीट और दहशत फैलाने के गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। ये मामला 26 जनवरी 2026 का है, जब ये युवक मारकंडा पुल के पास एक शादी समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान इन युवकों की कुछ लोगों के बहसबाजी हुई। इस घटना में युवकों ने हथियारों का इस्तेमाल किया और दहशत का माहौल पैदा किया। इसके बाद पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया।

पुलिस के अनुसार हरियाणा से सात युवक स्विफ्ट कार में सवार होकर नाहन के एक स्थानीय निवासी रोहित की शादी में शामिल होने आए थे। शादी समारोह के दौरान मारकंडा पुल के समीप किसी बात को लेकर इन युवकों की स्थानीय लोगों से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर युवकों ने अपने साथ लाए हॉकियों, डंडों और पिस्टल से हमला कर दिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

ये भी पढ़ें:  पंचायती चुनाव से पहले सिरमौर से बड़ा संदेश: शरली पंचायत भी निर्विरोध चुनी गई, BDC सदस्य पर भी सहमति

घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस थाना सदर नाहन में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया। इस मामले में पुलिस ने अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें विशाल (29) निवासी गांव जैदर, तहसील छछरौली, जिला यमुनानगर (हरियाणा), आशिक (23) निवासी गांव जैदर, तहसील छछरौली, जिला यमुनानगर, मुकेश ठाकुर (25) निवासी गांव रखनी, शम्भुवाला, तहसील नाहन, साबीर (25) निवासी गांव जैदर, जिला यमुनानगर और रवि (25) निवासी गांव जैदर, जिला यमुनानगर शामिल हैं।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत रिमांड पर हैं। पुलिस ने अभियोग में वांछित स्विफ्ट कार नंबर HR02AR-7859 को बरामद कर लिया है, जबकि वारदात में प्रयुक्त हॉकियों, डंडों और पिस्टल की रिकवरी की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 26 साल की विवाहिता ने उठाया ये खौफनाक कदम, ढाई साल पहले की थी लव मैरिज

उन्होंने बताया कि इस मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है और उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था भंग करने और दंगा-फसाद फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर पर कोई ढील नहीं दी जाएगी।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More