HomeCrimeफर्जी पुलिस बनकर ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाला दूसरा आरोपी भी...

फर्जी पुलिस बनकर ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाला दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

बीबीएन : पुलिस थाना बद्दी ने फर्जी पुलिस बनकर ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाले दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस को इस तरह की कई शिकायतें मिल रही थी. फर्जी पुलिस कर्मी बनकर ये आरोपी न केवल नकदी छीनते थे, बल्कि उनके अकाउंट से राशि भी ट्रांसफर करते थे. इन मामलों की गंभीरता को देखते हुए बद्दी पुलिस ने गत 13 अप्रैल को पहले आरोपी फतेह सिंह निवासी गांव व डाकघर राणी माजरा, तहसील माजरी, जिला मोहाली पंजाब को गिरफ्तार किया था.

इस मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए बद्दी पुलिस ने दूसरे आरोपी राजवीर सिंह उर्फ हरमन निवासी मालवा, डाकघर बडोला, तहसील व जिला अंबाला, हरियाणा, हाल निवासी मढ़ावाला डाकघर नानकपुर, तहसील कालका, जिला पंचकुला, हरियाणा को भी गिरफ्तार कर लिया है.

ये भी पढ़ें:  राज्यसभा चुनाव मामले में भाजपा सांसद हर्ष महाजन को बड़ी राहत, अभिषेक मनु सिंघवी की अर्जी खारिज

इस मामले में विस्तृत जांच चल रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी है. मामले में आगामी जारी है. मामले की पुष्टि एसपी बद्दी विनोद धीमान ने की है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More